बाराबंकी

दो दिवसीय राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना का शुभारंभ

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो 

बाराबंकी। पंचायती राज विभाग  के तत्वाधान मे सोमवार को ब्लाक सभागार मे ग्राम प्रधानों, पंचायत सचिवों के दो दिवसीय राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना के तकनीकी कार्यों को लेकर प्रशिक्षण दिया गया।  प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रधानों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के संबंध में, पंचायती राज व्यवस्था एवं संरचना, ग्राम पंचायत की कार्यप्रणाली को लेकर जानकारी दी गई।
        प्रशिक्षण का शुभारम्भ करते हुए सहायक विकास अधिकारी पंचायत जानकीराम ने कहा कि राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान एक केंद्र प्रायोजित योजना है, जिसका उद्देश्य पंचायतों और ग्राम सभाओं की क्षमता और प्रभावशीलता को बढ़ाना है। यह योजना, पंचायतों में आम आदमी की भागीदारी को बढ़ावा देने, उन्हें लोकतांत्रिक तरीके से निर्णय लेने और जिम्मेदारी लेने में सक्षम बनाने पर केंद्रित है उन्होंने  कहा कि किसी भी योजना के सफल होने के लिए समुदाय की भागीदारी अति आवश्यक है इसलिए कार्य की प्राथमिकता का निर्धारण करते समय देखे कि किसी भी कार्य मे ज्यादा से ज्यादा लोगो को लाभ मिले और गरीबो के हित मे हो।
पंचायत राज विभाग निदेशालय से आये राज्य प्रशिक्षक अनुप मिश्रा व रितिका सोनकर ने पंचायतो के 2.0 के क्रियान्वयन पर व्यापक व विस्तृत रूप से प्रतिभागियों को  बताया कि ग्राम पंचायते समग्र व समावेशी रूप से कैसे विकसित हो सकती है जिससे ग्राम पंचायते पुरुस्कार  के लिए चयनित हो ओर विकास के माध्यम से विकसित भारत का संकल्प साकार हो। प्रशिक्षकों ने सभी विभागों को एक मंच पर कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
प्रशिक्षण मे ग्राम प्रधान उमाकांत राव, राम सिंह, सुरेशचंद्र, मुईन अंसारी, नूर मोहम्मद, रजीत कुमार, पंचायत सचिव जसराम, अजय वर्मा, उत्तम वर्मा सहित पंचायत सचिव व प्रधान मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button