खैरथल
मातोर गांव में कुएं से मिले पशु अवशेष, गोकशी की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल: मातौर गांव में सुखे पड़े पुराने कुऐं में पशु अवशेष मिलने की सूचना सामने आई। अवशेषों को देखकर गोकशी की आशंका जताई जा रही है।
मामले की जानकारी मिलने पर किसान पंचायत के अध्यक्ष कृष्णा चौधरी अपनी टीम के साथ शनिवार शाम खैरथल थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। आरोप है कि उस दौरान पुलिस ने मामले को हल्के मे लिया थाने पहुंचे युवाओं के साथ गलत लहजे में बात की गई,
इस घटनाक्रम के बाद रविवार सुबह किसान महापंचायत के पदाधिकारी व अन्य युवा बड़ी संख्या में खैरथल थाने पहुंचे और थाना अधिकारी तथा पुलिस उपाधीक्षक के समक्ष नाराजगी जाहिर की। इसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए खैरथल नगर परिषद के अग्निशमन कर्मचारी अमित शर्मा को कुएं में उतारा, लेकिन प्रारंभिक जांच में उनके द्वारा कुछ भी संदिग्ध न होने की बात कही गई।
इसके पश्चात किसान पंचायत के अध्यक्ष कृष्णा चौधरी स्वयं दोबारा कुएं में उतरे, जहां उन्हें एक कट्टे में पशु का सिर, दो जबड़े, एक सिंग, दांत सहित अन्य अवशेष मिले। इन अवशेषों को पुलिस के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें जब्त कर जांच शुरू करने का आश्वासन दिया।
मौके पर पहुंचे विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी प्रहलाद छंगाणी व दिनेश कौशिक ने बताया कि क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा लगातार गोकशी की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि इससे पहले अगवानी गांव के समीप भी एक कुएं में इसी तरह के अवशेष मिले थे।लोगों का ये भी कहना है कि भाजपा के राज मे भी गौकशी हो रही है तो जुम्मेवारी किसकी है आखिर कौन लोग है जो ऐसे तत्वों को संरक्षण देते है? बिना संरक्षण के तो ऐसी हिम्मत हो नही सकती
फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। पुलिस को मामले से अवगत कराने वाली टीम के युवाओं के द्वारा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है। इस दौरान सरपंच महेंद्र चौधरी, प्रथम डाटा, गुलशन शर्मा, नीरज चौहान,प्रेम कौशिक, हिमांशु भारद्वाज, सहित अनेक युवा मौजूद रहे



