उत्तरकाशी

सीएम हेल्प लाइन में 80 से अधिक पेयजल विभाग की शिकायतों निस्तारण न होने से एडीएम सख्त नाराज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

उत्तरकाशी : एडीएम मुक्ता मिश्र ने रविवार को वर्चुअल माध्यम से सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों की विभागवार समीक्षा की। पेयजल निगम की सबसे अधिक 80 शिकायतें सीएम हेल्पलाइन में लम्बित है जबकि राजस्व विभाग की 68 लोक निर्माण विभाग की 52 एवं पीएमजीएसवाई की 41,विद्युत विभाग की 21 और नगर पालिका बड़कोट व बड़ाहाट की 15 शिकायतें लम्बित है। एडीएम ने लंबित प्रकरणों पर नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का समय-सीमा के भीतर संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों का निराकरण केवल औपचारिक न होकर वास्तविक होना चाहिए, ताकि आमजन को राहत मिल सके।

एडीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे शिकायतकर्ताओं से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को समझें और समाधान के बाद फीडबैक भी लें। उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों का तय समय के भीतर निस्तारण करना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की चेतावनी देते हुए कहा कि सीएम हेल्पलाइन शासन की महत्वपूर्ण योजना है,जिसका उद्देश्य जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी।

वर्चुअल बैठक में एसडीएम बड़कोट वृजेश तिवारी,सहित तहसीलदार एवं ईओ नगर पालिका एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button