बेतुल
बैतूल गणतंत्र दिवस पर बघोली में ग्रामीण प्रतिभाओं का होगा सम्मान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। ग्राम पंचायत बघोली में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत की सरपंच वर्षा कपिल डांगे की पहल पर गांव की प्रतिभाओं, परिश्रमी परिवारों और संघर्ष से सफलता हासिल करने वाले ग्रामीणों का सम्मान किया जाएगा। इस सम्मान समारोह में उन्नत किसानों, डेयरी फार्म संचालकों, अधिक दूध उत्पादन करने वाले पशुपालकों, स्वयं का व्यवसाय स्थापित करने वाले ग्रामीणों, प्रतिष्ठित नौकरी में कार्यरत युवाओं तथा शैक्षणिक संस्थानों में अध्ययनरत और उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। सभी चयनित प्रतिभाओं को प्रशस्ति पत्र, अंगवस्त्र एवं श्रीफल प्रदान किए जाएंगे।
सरपंच ने कहा कि गांव में ऐसे कई परिवार हैं, जिन्होंने विषम परिस्थितियों और आर्थिक तंगी के बावजूद अपने बच्चों की शिक्षा से समझौता नहीं किया। आज उन्हीं के त्याग और संघर्ष का परिणाम है कि बच्चे अच्छी नौकरी या सफल व्यवसाय कर रहे हैं।



