बेतुल
बैतूल मेहमान बनकर आए, मौका देखकर उड़ाए 5 लाख के जेवर सारणी पुलिस ने किया गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। हिंदू वादी संगठन राष्ट्रीय हिन्दू सेना के महामंत्री ने की 5 लाख की चोरी थाना सारणी पुलिस ने चोरी के एक प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधि विरुद्ध बालिका के विरुद्ध किशोर न्याय अधिनियम के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने इस मामले में पांच लाख रुपये से अधिक का मशरूका बरामद किया है।
फरियादी राजेश सूर्यवंशी, निवासी बगड़ोना ने थाना सारणी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि घर में ठहरे रिश्तेदारों के जाने के बाद अलमारी में रखे सोने के जेवरात गायब मिले। संदेह के आधार पर की गई पूछताछ में विधि विरुद्ध बालिका ने चोरी स्वीकार करते हुए जेवर अपने परिचित धीरज उर्फ बिट्टू गोयल को देने की बात बताई।
सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी धीरज उर्फ बिट्टू गोयल (20), निवासी औद्योगिक क्षेत्र कोसमी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से सोने के जेवर, दो एप्पल आईफोन, यामाहा आर-15 मोटरसाइकिल एवं नकद राशि बरामद की। कुल जब्ती का मूल्य लगभग ₹5.13 लाख बताया गया है।
आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा, वहीं विधि विरुद्ध बालिका के संबंध में किशोर न्याय अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई जारी है।



