भरत पुर

आग लगने से शादी वाले घर में हुआ लाखों का नुकसान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

भरतपुर। राजस्थान के धौलपुर में सरमथुरा के इस्लामपुरा में मंगलवार को बेटी की शादी के बाद बुधवार देर रात एक घर में लगी भीषण आग में करीब 10 लाख रुपए से अधिक का नुकसान हो जाने की जानकारी प्राप्त हुई है। दमकल सूत्रों ने बताया कि अग्निकांड के समय पीड़ित जम्मो पुत्र सहीदा के घर में एक दिव्यांग बुजुर्ग महिला और उनकी बहू मौजूद थीं और रिश्तेदारों के लिए खाने की तैयारी चल रही थी तभी आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नही मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया। आग से घर की पट्टियां भी टूट गईं।बताया गया कि आग से पीड़ित की बेटी की शादी में न्यौते में आए 60 हजार की नकदी, लगभग 8 लाख रुपए के सोने-चांदी के आभूषण, एक क्विंटल गेहूं, कंबल, गद्दा, तीन रेफ्रिजरेटर, तीन डबल बेड, कूलर, पंखा सहित घरेलू उपयोग का सामान नष्ट हो गया। घर की इमारत को भी भारी क्षति पहुंची है

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button