असम के कामरूप जिले में उत्साहपूर्वक मनाया गया 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
असम के कामरूप जिला प्रशासन और कामरूप जिला निर्वाचन कार्यालय के उद्यम से रविवार को संपूर्ण कामरूप के जिला आयुक्त कार्यालय के सभाकक्ष में कामरूप के जिला आयुक्त देव कुमार मिश्र की अध्यक्षता में 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। सभागार में निर्दिष्ट वक्ता के रूप में असम के एक दैनिक अखबार “आमार असम” अखबार और एनके टीवी के मुख्य संपादक मनोज कुमार गोस्वामी उपस्थित रहे। अनुष्ठान में वक्तव्य रखते हुए जिला आयुक्त देव कुमार मिश्र ने एक स्वस्थ लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए मताधिकार सव्यस्त करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने लोकतांत्रिक व्यवस्था के अंगस्वरूप आयोजित निर्वाचन प्रक्रिया में प्रत्येक ग्रामीण मतदाता के भागीदारी की आवश्यकता तथा मतदाताओं के दायित्व और कर्तव्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। जिला आयुक्त ने ग्रामीणों से आज के अनुष्ठान में नवप्रजनम को लोकतांत्रिक व्यवस्था में भाग लेते हुए सही जनप्रतिनिधि चुनकर राष्ट्र निर्माण की दिशा में अग्रसर होने का आह्वान किया। आयुक्त ने कहा कि सचेत , ज्ञानी और सक्रिय नागरिक ही गणतंत्र की वास्तविक शक्ति हैं। “युव पीढ़ी को अपने मताधिकार को दायित्व और गौरव के रूप में ग्रहण करना चाहिए। उनके भागीदारी से सरकारी व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ती है।” अनुष्ठान में निर्दिष्ट वक्ता के रूप में उपस्थित मनोज कुमार गोस्वामी ने कहा कि “भारत की निर्वाचन प्रक्रिया ने समय के साथ अनेक महत्वपूर्ण सुधार और परिवर्तन देखे हैं, कागज के मतपत्र से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) तक, उसके बाद वीवीपैट प्रणाली, वयोवृद्ध और अक्षम मतदाताओं के लिए सुगम मतदान व्यवस्था तथा मतदाता सूची की पारदर्शिता- ये सभी उन्नतियां भारतीय गणतंत्र की परिपक्वता का प्रतीक हैं।” उन्होंने साथ ही असम तथा समग्र भारतवर्ष में नागरिकों तथ्य विशेषकर नवप्रजनम मतदाताओं को सक्रिय रूप से मतदान करने का आह्वान किया। इस अनुष्ठान में कामरूप जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सैकिया , अतिरिक्त जिला आयुक्त क्रमशः गर्गमोहन दास, गीताश्री लाचित, विक्रम चेत्री, प्राणजित कुमार देव, रंगिया के सम-जिला आयुक्त देवाशीष गोस्वामी, निर्वाचन विषयक डाॅ. भूपाली कश्यप के साथ जिला प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।



