कसमार महावीर मंदिर में हुआ भव्य भंडारे का आयोजन
प्रत्येक मंगलवार को संकट मोचन मंदिर में होता है भंडारे का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो ।
बोकारो । कसमार चौक स्थित श्री श्री बजरंगबली मंदिर में मंगलवार को भव्य रूप से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में आसपास के हजारों की संख्या में महिला पुरुष युवक युवतियों ने कतार बद्ध होकर प्रसाद प्राप्त किया। भंडारे का आयोजन समिति के अमित कुमार जायसवाल लक्ष्मण प्रजापति लोक कलाकार शशि भूषण प्रजापति श्री विष्णु जायसवाल बजरंगी प्रजापति दिगंबर कुमार धनंजय गोस्वामी श्री हरि प्रजापति मेघनाथ गोसाई गणेश प्रजापति काजल गोसाई सहित अन्य सक्रिय सदस्यों का महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं।श्री श्री महावीर मंदिर समिति के अमित कुमार जायसवाल ने बताया कि प्रत्येक मंगलवार को बजरंगबली मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। भंडारे का आयोजन समिति सदस्यों एवं भक्तजनों के आपसी सहयोग एवं चंदा से प्राप्त राशि से किया जाता है। भक्तजन काफी उत्साह एवं उमंग के साथ भंडारे में सहयोग भी प्रदान करते हैं एवं शांतिपूर्ण रूप से कतार बद्ध होकर प्रसाद ग्रहण करते हैं। मंदिर में आस्था और विश्वास के साथ स्थानीय ग्रामीण सभी तरह के पूजा के आयोजन में शामिल होते हैं।



