खैरथल

शहीद दिवस: जिले भर के अधिकारियों व कर्मचारियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को दी श्रद्धांजलि

जिला कलेक्ट्रेट सहित समस्त राजकीय कार्यालयों में रखा गया दो मिनट का मौन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल-तिजारा। शहीद दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जिला कलेक्ट्रेट में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर जिला कलेक्ट्रेट सहित सभी राजकीय कार्यालयों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा दो मिनट का मौन रखकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को स्मरण किया गया।
इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट सहित उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सत्य, अहिंसा एवं शांति के उनके संदेशों को आत्मसात करने का संकल्प लिया एवं महात्मा गांधी जी के विचारों को अपने कार्य व्यवहार में अपनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने कहा कि राष्ट्रपिता का जीवन हमें कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और जनसेवा की प्रेरणा देता है, जिसे प्रत्येक कार्मिक को अपने कार्यों में उतारना चाहिए।
शहीद दिवस के अवसर पर जिले के समस्त ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत स्तर के राजकीय कार्यालयों में भी अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा मौन रखकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button