रांची

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात, दावोस दौरे को लेकर हुई विस्तृत चर्चा

Health Minister Dr. Irfan Ansari met Chief Minister Hemant Soren, detailed discussion took place regarding the Davos visit.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
रांची। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने रांची में मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। यह मुलाकात अत्यंत आत्मीय एवं गर्मजोशी भरी रही, जो लगभग आधे घंटे तक चली। इस दौरान विश्व आर्थिक मंच (दावोस) में आयोजित बैठकों और झारखंड के वैश्विक स्तर पर प्रतिनिधित्व को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। डॉ. अंसारी ने कहा कि दावोस जैसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर झारखंड का प्रतिनिधित्व करना और पहली बार किसी आदिवासी मुख्यमंत्री द्वारा वैश्विक स्तर पर राज्य का नेतृत्व किया जाना पूरे झारखंड के लिए गर्व और सम्मान की बात है। उन्होंने इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। स्वास्थ्य मंत्री ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनकी दूरदर्शी सोच, अनुभव और सशक्त नेतृत्व के कारण राज्य में विकास की नई लहर बह रही है। उन्होंने यह भी कहा कि विदेश जाकर वहां की नीतियों, ज्ञान, विज्ञान और तकनीकी अनुभवों को आत्मसात कर उन्हें झारखंड में लागू करने की क्षमता मुख्यमंत्री के नेतृत्व को विशेष बनाती है। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड के समग्र विकास को लेकर अपनी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। इसमें निवेश, रोजगार सृजन, टेक्नोलॉजी, उद्योग-धंधे, हवाई यातायात, निर्यात, पर्यटन, स्वास्थ्य सेवाएं, सड़क एवं परिवहन, औद्योगिक विकास और हाई-टेक कॉलेजों की स्थापना जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल रहे। डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि मुख्यमंत्री का नेतृत्व न केवल झारखंड को विकास की नई दिशा दे रहा है, बल्कि आदिवासी, मूलवासी सहित समाज के हर वर्ग के सपनों को मजबूती प्रदान कर रहा है। उन्होंने झारखंड के उज्ज्वल भविष्य के लिए मुख्यमंत्री के संकल्प को सलाम किया। अंत में उन्होंने “जय झारखंड, जय संविधान” के नारे के साथ अपनी बात समाप्त की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button