बहराइच

राष्ट्रीय आविष्कार अभियान ब्लॉक स्तरीय क्विज प्रतियोगिता आयोजित।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

बहराइच। नानपारा: बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि रचनात्मकता, नवाचार तथा अनुसंधान को बढ़ाने हेतु संचालित राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 31 जनवरी 2026 को ब्लॉक संसाधन केंद्र बलहा में परीक्षा/ क्विज का आयोजन अरुण कुमार वर्मा खंड शिक्षा अधिकारी महोदय बलहा द्वारा मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख पुष्पअर्पित और दीप प्रज्वलित करके किया गया। इसमें जूनियर स्तर 6 से 8 तक के समस्त न्याय पंचायत के स्कूल स्तर से चयनित बच्चों ने प्रतिभाग़ किया
परीक्षा उपरांत श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। प्रथम पुरस्कार जितेंद्र पीएम श्री विद्यालय वैवाही, द्वितीय पुरस्कार प्रवेश कुमार कंपोजिट विद्यालय नूरीपुरवा ,तृतीय पुरस्कार शिवम पीएम श्री विद्यालय वैवाही,चतुर्थ पुरस्कार नैना देवी कंपोजिट स्कूल पतरहिया ,पंचम पुरस्कार आमिर यूपीएस ककरी तथा क्रमशःशिवा उच्च प्राथमिक विद्यालय बढ़ैया कला विपिन कुमार ,शालिनी देवी कंपोजिट विद्यालय पतरहिया मोहम्मद आरिफ कंपोजिट विद्यालय बेचईपुरवा अनिल कुमार, यूपीएस ककरी को प्रशस्ति पत्र, शील्ड और शैक्षिक किट देकर तथा सभी प्रतिभागी बच्चों को सांत्वना पुरस्कार देते हुए सम्मानित किया गया । अगले चरण में सभी प्रतिभागियों को विज्ञान से संबंधित एक्सपोजर विजिट पर ले जाया जाएगा l इस अवसर पर ARP अमित कुमार पाण्डेय , सूर्य प्रकाश उपाध्याय ARP (विज्ञान),शिक्षक आफाक अहमद ,रुचि चौधरी, सुशील कुमार, प्रदीप कुमार मिश्रा, प्रदीप वर्मा, चंद्रशेखर यादव, मुन्ना यादव,राजेश कुमार, हेमंत यादव,डी डी पटेल,सीताराम पटेल,राधेश्याम, हरिराम, दिलीप, अब्दुल सलाम ,अजीत, अनिरुद्ध, अश्विनी और सभी अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button