गाजियाबाद

 त्यागी समाज के निर्विरोध अध्यक्ष बने धर्मेंद्र त्यागी 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी। त्यागी महासभा लोनी की  बैठक में धर्मेंद्र त्यागी को सर्व सम्मति से समाज का अध्यक्ष चुना गया  समाज के संरक्षक मुनेश त्यागी द्वारा अध्यक्ष पद के लिए धर्मेंद्र त्यागी के नाम का प्रस्ताव रखा गया, जिस पर बैठक में उपस्थित लोगों ने सर्वसम्मति से अपनी सहमति जताते हुए उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किया।
बैठक में उपाध्यक्ष पद पर संजीव त्यागी की नियुक्ति भी की गई। नवनियुक्त पदाधिकारियों का भगवान परशुराम का फरसा भेंट कर तथा फूल-मालाओं से भव्य स्वागत और सम्मान किया गया।
इस अवसर पर धर्मेंद्र त्यागी ने कहा कि वे समाज को संगठित एवं मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं और सभी को साथ लेकर समाज हित में कार्य करेंगे।
कार्यक्रम में मुनेश त्यागी, राजीव त्यागी, मास्टर नरेंद्र त्यागी, डॉ. प्रदीप त्यागी, ओम दत्त त्यागी, सतीश शर्मा, मुनेश्वर त्यागी, मनोज त्यागी, देवेंद्र त्यागी, विशेष त्यागी, गुड्डू त्यागी, संजीव त्यागी, बिल्लू त्यागी, राम भूल त्यागी, भूले राम त्यागी, सुनील त्यागी सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
बैठक का समापन समाज की एकता और विकास के संकल्प के साथ हुआ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button