बोकारो

राम लखन सेवा समिति के तत्ववावधान में मंजूरा में निकाला गया भव्य शिव बारात- लोगों ने हर्षोल्लास के साथ किया स्वागत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। राम लखन सेवा समिति के तत्वावधान में महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर राम लखन डूंगरी स्थल से भव्य झांकी गाजे बाजे के साथ शिव बारात निकाला गया। जो विभिन्न गांव मोहल्ला होते हुए प्राचीन शिव मंदिर तक का सफर तय किया। प्राचीन शिव मंदिर में सैकड़ो की संख्या में उपस्थित महिला पुरुष शिवभक्तों ने पारंपरिक रूप से शिव बारात का स्वागत किया गया। झांकी में शिव जी के साज सज्जा में चंचला कुमारी पार्वती माता के रूप में प्राची कुमारी ब्रह्मा जी के रूप में अनन्या कुमारी नारद जी के रूप में माही कुमारी सरस्वती माता के रूप में सुमिरन कुमारी सखी के रूप में अनन्या कुमारी शामिल थे। शिव बारात के सफल आयोजन में जयंत कुमार जायसवाल संजय प्रजापति साधु महतो वासुदेव प्रजापति शिशुपाल महतो बाबूलाल महतो पुशु घांसी सर्वेश्वर घांसी अमर रंजन अमर ठाकुर राजन महतो धीरेंद्र महतो प्रफुल महतो मिथिलेश महतो मंटू राम तुरी मंटु राम घांसी संदीप प्रजापति विनय महतो शीतल प्रजापति अमित महतो संतोष हजाम प्रकाश प्रजापति धनलाल महतो सीताराम जायसवाल विक्की जयसवाल रमेश महतो आदी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कसमार बाजार टांड शिव मंदिर में बूढ़ा बाबा शिव मंदिर समिति के द्वारा विधि विधान के साथ पूजा अर्चना एवं भंडारे का आयोजन किया गया। यहां पुजारी योगेंद्र मिश्रा कृष्ण कुमार मिश्रा पियूष,रजत एवं विराज मिश्रा के द्वारा पूजा संपन्न कराया गया। तेलंमुगा स्थित शिव मंदिर में खीर का भोग लगाया गया एवं भंडारे का आयोजन किया गया।भंडारे के आयोजन में धीरेंद्र महतो धनंजय गोस्वामी सूरज साव साधु गोसाई सहित अन्य का महत्वपूर्ण भूमिका रही। कसमार प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में महाशिवरात्रि के अवसर पर सभी शिवालयों में भक्ति भाव के साथ विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना किए गए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button