बरेली

प्रशिक्षु महिला पुलिसकर्मियों को क्षय रोग के बारे में किया जागरुक

पुलिस लाइन बरेली में पुलिस प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिला पुलिसकर्मियों को जिला क्षय रोग अधिकारी ने बताए टीबी से बचाव व उपचार के उपाय

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली । पुलिस लाइन बरेली में पुलिस प्रशिक्षण प्राप्त कर रही समस्त महिला पुलिस कर्मियों को जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. इंतजार हुसैन, जिला कार्यक्रम समन्वयक निखिल बंसल, जिला पीपीएम  समन्वयक बिजय कुमार के द्वारा टीबी (क्षय रोग) जागरूकता कार्यक्रम  का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रशिक्षु एवं समस्त स्टाफ को टीबी के लक्षण, उपचार एवं बचाव के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही निक्षय पोषण योजना के अंतर्गत उपचार अवधि में टीबी रोगियों को प्रति माह ₹1000 की आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने की जानकारी साझा की गई। कार्यक्रम के दौरान टीबी मरीजों को “एडॉप्ट” करने की प्रक्रिया को सरल एवं स्पष्ट रूप से समझाया गया, ताकि अधिकाधिक लोग इस पहल से जुड़ सकें। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ इंतजार हुसैन ने बताया कि क्षय रोग जागरूकता के संबंध में स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा सभी ब्लॉक स्तर पर भी इस तरह की जागरूकता कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इसी क्रम में बरेली पुलिस लाइन मे प्रशिक्षु को  टीबी के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं समाज को इसके उन्मूलन हेतु प्रेरित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button