
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
शहर के तमाम मतदान केदो में कानून व्यवस्था रहेगी दुरुस्त
गोड्डा नगर परिषद के लिए 11 प्रत्याशी के भाग्य का फैसला करेंगे वोटर
21 वार्ड के लिए 81 उम्मीदवारों के भाग्य का भी होगा फैसला
गोड्डा। सोमवार को नगर पालिका आम चुनाव के मतदान को लेकर घरों से मतदाता निकलेंगे। इस बार गोड्डा नगर परिषद के अध्यक्ष पद के लिए कुल 11 प्रत्याशी डटे हुए हैं। जिनके लिए वोटर की ओर से वोट डाला जाना है। मोटे तौर पर कहे तो मतदाता अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग कर 11 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला सुनिश्चित करने वाले हैं। जबकि नगर परिषद क्षेत्र में कुल 21 वार्ड शामिल है। जिसमें केवल एक वार्ड का फैसला निर्विरोध हो चुका है। बांकी बच्चे वार्ड में कुल 81 प्रत्याशी के भाग्य का फैसला भी मतदाता अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग कर करेंगे।
शहर के तमाम बूत पर कानून व्यवस्था रहेगी दुरुस्त
शहर के तमाम बूत पर जहां वार्ड एवं अध्यक्ष पद के लिए मतदान प्रक्रिया होना है। इसके लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की ओर से पूरी तरह से कानून व्यवस्था को दुरुस्त कर लिया गया है। मोटे तौर पर करें तो यहां परिंदा भी पर नहीं मार सकता है। हर बूथ पर जवानों की ओर से पैनी नजर बनी रहेगी। मसलन के जिला पुलिस के जवान आईआरबी के जवान होमगार्ड महिला पुलिस आदि बालों की व्यवस्था मतदान केंद्रों पर सुनिश्चित कराई गई है।
कौन-कौन है प्रत्याशी
11 अध्यक्ष पद के दावेदारों में मुख्य रूप से जितेंद्र कुमार उर्फ गुड्डू मंडल, अनिल शाह, सुशील रमानी, नरेंद्र नारायण मंडल, प्रभु दयाल पंडित, प्रखर मंडल, राजेश साह उर्फ राजेश मंडल, विनोद कुमार, विशाल मंडल, कामरान अशरफी, मोहम्मद मुस्तकीम शामिल है।
मतदान केंद्र पर गड़बड़ी करनेवालो पर होगी कार्रवाई
इधर, जिला प्रशासन की ओर से उड़नदस्ता टीम पदाधिकारी की बनाई गई है। इस टीम की ओर से मतदान केंद्र में गड़बड़ी मचाने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई की जानी है। जानकारी के अनुसार ऐसी टीम में चुनाव आयोग के पदाधिकारी के अलावा जिला स्तरीय पदाधिकारी की लिस्ट शामिल है।
गोड्डा में 34196 मतदाता
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगर परिषद के चुनाव को लेकर गोड्डा शहरी क्षेत्र में कुल 34196 मतदाता है। जबकि पुरूष मतदाता 17260 एंव
महिला मतदाता 16936 शामिल है। वहीं, मतदान केंद्र की संख्या 37 बताया जा रहा है।
महागामा में कुल मतदाता 19655, मतदान केंद्र 27
इधर, महगामा नगर पंचायत क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 19655 बताई जा रही है। जबकि यहां 27 मतदान केंद्र है। पुरूष मतदाता 10015 एंव
महिला मतदाता 9640 शामिल है।
महागामा में अध्यक्ष पद के 12 प्रत्याशी
इधर, महगामा नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए 12 प्रत्याशी शामिल है। यहां आरक्षित सीट के प्रत्याशी के लिए महागामा नगर पंचायत के तमाम मतदाता अपना-अपना मत डालेंगे।



