गाजियाबाद

चमन बिहार राजा कालोनी में बिजली का पोल टूटकर लटका

इलाके में मचा हड़कंप

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद : चमन बिहार राजा कालोनी लोनी में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब एक बिजली का पोल अचानक टूटकर लटक गया। पोल के इस तरह क्षतिग्रस्त होकर लटकने से आसपास के लोगों में डर और दहशत फैल गई। स्थानीय निवासियों को किसी बड़े हादसे की आशंका सताने लगी।इस घटना की जानकारी तुरंत विद्युत विभाग के उच्चाधिकारियों को दी गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए विभाग ने तत्परता दिखाते हुए कालोनी की बिजली आपूर्ति तुरंत बंद कर दी, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना को रोका जा सके।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते बिजली सप्लाई बंद नहीं की जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रही है और पोल को ठीक करने की तैयारी की जा रही है।
विधुत विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे टूटे हुए पोल और बिजली के तारों से दूर रहे ताकि अप्रिय घटना से बचा जा सके
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button