शामली

चौसाना में महिला से छेड़छाड़

अभद्रताः एक नामजद, एक अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज, जांच जारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
शामली के चौसाना कस्बे में एक महिला से रास्ते में छेड़छाड़ और अभद्रता का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस चौकी में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।तहरीर के अनुसार, चौसाना निवासी पुष्पा (पत्नी स्व. रामगोपाल) 22 फरवरी को दोपहर करीब 3:30 बजे पठनपुरा जा रही थीं। ठाकुर कर्ण सिंह के बाग के पास दो युवकों ने उन्हें रोका और अभद्रता शुरू कर दी। महिला का आरोप है कि युवकों ने उनके साथ गाली-गलौज की, अपमानजनक शब्द कहे और कपड़े उतारने की धमकी दी। विरोध करने पर उन्हें जान से मारने की भी धमकी दी गई। पीड़िता ने बताया कि एक आरोपी की पहचान विजय हरिजन के बेटे के रूप में हुई है, जबकि दूसरे युवक को वह मौके पर नहीं पहचान सकीं। उन्होंने कहा कि सामने आने पर वह दूसरे आरोपी की पहचान कर सकती हैं। महिला ने 25 फरवरी को चौसाना पुलिस चौकी में लिखित तहरीर दी, जिसमें आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की गई। पुलिस ने बताया कि तहरीर मिल गई है और मामले की जांच की जा रही है।चौकी इंचार्ज संदीप यादव ने बताया, “तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।” इस घटना के बाद क्षेत्र में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने भी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button