500 ग्राम चरस के साथ मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला। शामली पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ‘ऑपरेशन सवेरा’ के तहत कांधला पुलिस ने एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 500 ग्राम अवैध चरस बरामद की है।
पुलिस के अनुसार मंगलवार को कांधला पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए कस्बे के मोहल्ला नई बस्ती, सलेमपुर रोड स्थित मक्का मस्जिद के पास निवासी आफताब पुत्र सलीम को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 500 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 442/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 में मुकदमा दर्ज किया है।पुलिस आरोपी के नशे के कारोबार से जुड़े फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक्स की जांच कर रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक ओंकारनाथ पांडेय और कांस्टेबल सूर्यप्रताप शामिल रहे।


