गोड्डा
अब महाछठ पूजा के मद्देनजर जिला प्रशासन ने कसी कमर
- डीसी के निर्देश पर छठ घाटों का पदाधिकारी ले रहे हैं जायजा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
– पानी की गहराई के साथ घाट के सफाई का कर रहे हैं बारीकी से निरीक्षण
गोड्डा। उपायुक्त अंजली देवी के निर्देश के आलोक में उपविकास आयुक्त दीपक कुमार दूबे द्वारा शहरी क्षेत्र के प्रमुख छठ घाटों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान मूलर्स टैंक, शिवगंगा तालाब शिवपुर, राज कचहरी तालाब रौतारा, कछिया नदी एवं गोढ़ी तालाब के घाटों की स्थिति का जायजा लिया गया। उन्होंने सभी घाटों की साफ-सफाई, चेंजिंग रूम निर्माण, बेरिकेडिंग, डेंजर जोन की पहचान, विद्युत व्यवस्था और पहुंच पथ की मरम्मती समय पर पूरी की जाए। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने कहा कि छठव्रतियों एवं श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं हो इसके लिए छठघाटों पर सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस बल की तैनाती तथा यातायात प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिए जाएं। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए ड्यूटी प्लान समय से तैयार कर लिया जाए। साथ ही साथ ही डेंजर जोन में पर्याप्त चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं। उन्होंने बताया कि यह निरीक्षण प्रशासनिक तैयारियों के प्रारंभिक चरण का हिस्सा है। आगामी दिनों में सभी छठ पूजा समिति के साथ बैठक कर कार्यों की समीक्षा होगी।
ज्ञात हो कि उपायुक्त के निर्देश के आलोक में विभिन्न प्रखंडों में भी संबंधित अधिकारियों के द्वारा छठ घाटों निरीक्षण कर छठ घाट की साफ सफाई के विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं। ताकि छठ पूजा शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके। इस दौरान सदर अनुमंडल पदाधिकारी बैद्यनाथ उरांव, बीडीओ दयानंद जयसवाल, नगर प्रशासक सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अरविंद प्रसाद अग्रवाल, सिटी मैनेजर रोहित कुमार गुप्ता आदि उपस्थित थे।




