पाकुड़

अदालत से दोषी करार शिवधन महोली और नरेंद्र मोहली को न्याययिक हेरासत में भेजा

Shivdhan Maholi and Narendra Mohli, convicted by the court, were sent to judicial custody.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ न्यायालय परिसर में उस समय अफरा- तफरी मच गई, जब हत्या के एक मामले में दोषी करार दिए गये दो आरोपी पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गये। यह मामला आमड़पाड़ा थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। आमड़ापाड़ा थाने में दर्ज हत्या के एक मामले में चार आरोपियों को साक्ष्यों के आधार पर न्यायालय ने दोषी ठहराया था। निर्णय के बाद चारों आरोपियों को जेल भेजने की प्रक्रिया चल रही थी कि इसी दौरान दो आरोपी- शिवधन मोहली और नरेंद्र मोहली पुलिस को चकमा देकर न्यायालय परिसर से फरार हो गये। घटना के बाद पूरे न्यायालय परिसर में हड़कंप मच गया। अभिरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने तत्काल दोनों आरोपियों की तलाश शुरू की थी, लेकिन बुधवार को समाचार लिखे जाने तक उनका कोई सुराग नहीं मिल सका। इस घटना को लेकर पाकुड़ नगर थाना में विभिन्न सुसंगत धाराओं के साथ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी द्वारा गठित विशेष जांच टीम ने गुप्त चोर/ तकनीकी साक्ष्य के आधार पर फरार हुए शिवधन मोहली और नरेंद्र मोहली को गिरफ्तार कर लिया गया। समाचार लिखे जाने तक न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया चल रही थी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button