दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में गणपुरा ने ढोलकट्टा को हराया
Ganpura defeated Dholkatta in the final of the two-day football tournament.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। आदिवासी स्पोर्टिंग क्लब, सिहली महेशकट्टा (पाकुड़िया) की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रोमांचक रहा। प्रतियोगिता के अंतिम मुकाबले में गणपुरा की टीम ने ढोलकट्टा को एक गोल से हराकर खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। कड़े मुकाबले में गणपुरा ने निर्णायक गोल कर ढोलकट्टा को पराजित किया। कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष जुली खृष्टमणी हेम्ब्रम , झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष हरिद्वार चौबे, दीपक बेसरा, संजय हांसदा एवं भावेश टुडू सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। विजेता टीम गणपुरा को प्रथम पुरस्कार के रूप में 10 हजार रुपये, जबकि उपविजेता ढोलकट्टा की टीम को 7 हजार रुपये प्रदान किए गए। पुरस्कार का वितरण जिला परिषद अध्यक्ष जुली खृष्टमणी हेम्ब्रम ने किया। आयोजकों ने बताया कि टूर्नामेंट का उद्देश्य क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना और युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करना है। प्रतियोगिता को लेकर स्थानीय खिलाड़ियों और ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला।



