गोड्डा

भामस ने महिलाओं को किया सम्मानित

  नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा। ​अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भारतीय मजदूर संघ जिला इकाई की ओर से स्थानीय शहीद स्मारक स्थल पर महिला दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता जिला कार्यकारिणी सदस्य शैल झा ने की। ​इस दौरान जिले की कई जल सहियाओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर बतौर मुख्य अतिथि जिला मंत्री हेमंत यादव उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि महिलाओं पर ही समाज का अस्तित्व निर्भर है। महिला मजदूरों के सम्मान व सशक्तिकरण की दिशा में मंच की ओर से हर संभव सहायता देने का आह्वान किया। जिला संगठन मंत्री निरंजन सिंह ने भी विचार व्यक्त किया। ​मौके पर भामस जिला कार्यकारिणी सदस्य शैल झा ने कहा कि सरकार की ओर से महिला सशक्तिकरण की दिशा में अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है इन योजनाओं को अमली जामा पहनाने की जरूरत है। साथ ही अधिक से अधिक महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में प्रेरित करने की जरूरत है। भामस लगातार महिला सशक्तिकरण की दिशा में कार्य करता रहा है और आगे भी यह अभियान जारी रहेगा‌। इस अवसर पर पुष्पा देवी, सोनी देवी, पूनम देवी सहित दर्जनों सहिया व  ग्रामीण महिलाएं उपस्थित थी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button