झुंझुनू

किशोरपुरा के प्रसिद्ध भैरुंजी मेले में उमड़े हजारों श्रद्धालु अतिथियों ने फीता काटकर किया का शुभारंभ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं चंवरा।  उदयपुरवाटी उपखंड क्षेत्र के किशोरपुरा गांव के मकर संक्रान्ति भैरुंजी मेले में हजारों श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ पड़ा। अतिथियों ने फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया। मकर संक्रांति पर्व पर हर वर्ष की तरह श्रद्धालुओं ने भैरू बाबा के शराब खीर गुलगुले दही की धरीण्डी सहित विभिन्न प्रकार का प्रसाद चढ़कर मन्नते मांगी। मेले में रेगिस्तान के जहाज ऊंटों एवं घोड़ीयों का नृत्य देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। मेले में छोटे छोटे बच्चों ने भी झुलों पर झूल कर आनन्द उठाया। मेले में विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता खिलाड़ियों का मेला कमेटी एवं भामाशाहों के द्वारा पुरस्कार नकद पुरस्कार एवं प्रतीक चिन्हों से सम्मानित किया खेल प्रतियोगिता ऊंची कूद लम्बी कूद में अरविन्द पोंख प्रथम रहे तथा द्वितीय भवानी गुर्जर किशोरपुरा कबड्डी में प्रथम पोंख टीम ए द्वितीय पोंख टीम बी रही ऊंट दौड़ में प्रथम रोहीताश ढाका द्वितीय मुल्ताराम झेरवा तथा घोड़ी दौड़ में प्रथम शक्ति सिंह पोंख द्वितीय महेंद्र सिंह कालोटा रहे। मेले में पुलिस प्रशासन का भी कार्य सराहनीय रहा। इस अवसर पर मीन सेना प्रमुख सुरेश मीणा किशोरपुरा, रियासत ग्रुप के चैयरमेन सुमेर सैनी के पिता गोकुल सैनी,उदयपुरवाटी विधायक भगवानाराम सैनी, मरु प्रदेशाध्यक्ष जयन्त मुण्ड, सरपंच मोहनलाल सैनी,पूर्व सरपंच शिम्भूदयाल सैनी, राजेश खटाणा किशोरपुरा,रामनिवास सैनी चोढाणी,दिनेश गुर्जर पनोरमा,विनोद कुमार शर्मा संस्कार स्कूल,गिरदावर जगदीश शर्मा,रेफरी बजरंग पहलवान पोंख,जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि मोहनलाल सैनी,युवा नेता जेपी खटाणा,डॉ संदीप शर्मा,श्रीराम मीणा,जेपी खटाणा व्याख्याता,लीलाराम खटाणा, शीशराम रावत फूलचंद सैनी एवं आई सी, शीशराम खटाणा, सोदागर सहित कई लोग मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button