बेतुल

बैतूल संविधान दिवस पर आमला विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत ससुन्द्रा में चला स्वच्छता अभियान

बाबा साहब की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

जिला कांग्रेस प्रवक्ता विजय पारधी के नेतृत्व में हुआ आयोजन, प्रतिमा परिसर की सफाई कर संविधान निर्माता को किया नमन
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
आमला। संविधान दिवस के अवसर पर आमला विकासखंड की ग्राम पंचायत ससुन्द्रा में संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर को नमन करते हुए स्वच्छता अभियान एवं माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला कांग्रेस प्रवक्ता विजय पारधी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रामीणों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सहभागिता कर संविधान के प्रति अपनी आस्था और सम्मान व्यक्त किया।
कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब की प्रतिमा परिसर में स्वच्छता अभियान के साथ हुई। उपस्थित लोगों ने प्रतिमा परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। इसके पश्चात डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
प्रवक्ता विजय पारधी ने कहा कि भारतीय संविधान प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार और सम्मान के साथ जीवन जीने का अवसर प्रदान करता है। बाबा साहब ने संविधान के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग को समानता और न्याय का अधिकार दिलाने की मजबूत नींव रखी।
इस अवसर पर अधिवक्ता राजेंद्र उपाध्याय, योगेश देशमुख, दिनेश सोनारे, विपुल पवार, मुंशी पवार, नारायण मालवी, कृष्णराव माथनकर, संजय लांगड़े, बालू माथनकर, नंदलाल मालवीय, बल्ला साहू, प्रकाश माथनकर, मुन्ना मानेकर, निलकंठ धोटे, संजू सोनारे एवं मनोज पाटिल माधोराव माथनकर, बालू माथांकर, प्रकाश माथनकर, बल्ला साहू, गोविन्द राव माथनकर, भोजराज धनोदे, सूर्यनाथ राजुरकर, महेंद्र माथनकर, दिनेश सोनारे, जियालाल धनोदे, अमित पवारे, मुन्ना मानेकर, जगन्नाथ झरने, सतीश धोटे , निलेश गडेकर, संजू लागड़े, संजय सोनारे, तुलसीराम लिखितकर, गोलू माथनकर, मोनू खातरकर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button