बेतुल
बैतूल पुलिस अधीक्षक जयवंती हॉकसर कॉलेज मैं हुए छात्रवृत्ति घोटाले मामले में आरोपियों की क्या होगी गिरफ्तारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
नवागत बैतूल पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन के पदभार ग्रहण करते हुए कहे गए कथन किसी भी प्रकार का अपराध बर्दाश्त नहीं किया जाएगा से बैतूल जिले की जनता एवं कॉलेज के छात्रों को एक बड़ी ढधास बंध गई है कि शायद अब बैतूल जिले के सबसे बड़े महाविद्यालय जयवती हॉकसर में हुवे बहुचर्चित गबन मामले में अब कुछ कार्यवाही होगी !
जैसा कि जानकारी में आया है कि जिले के सबसे बड़े महाविद्यालय में छात्राओं की छात्रवृत्ति की राशि गबन का प्रदेश स्तरीय मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है!
जानकारी में आया है कि गबन करता बड़ी मुस्तैदी से सहयोगियों के साथ अपनी जमानत हाईकोर्ट में अपील किए परन्तु अपील खारिज हो गई है साथ ही कई ऐसे सहयोगी भी है जो पल पल की जानकारी गबन कर्ताओं तक पहुंचा कर बाहर से सहयोग कर रहे हैं
अब देखना यह है कि जिले के नवागत पुलिस अधीक्षक जैन कितनी तत्परता से इस बहुचर्चित गबन मामले में आरोपियों की धरपकड़ कर छात्राओं के छात्रवृत्ति मामले की जांच कराने में सफल होंगे या पहले की तरह कार्यवाही ठंडे बस्ते में ही पड़ी नजर आएगी !



