जालौन

डीएम, एसपी ने पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

व्यवस्थाओं का लिया जायजा 

 निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण परीक्षा सम्पन्न कराने के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश 
 14-15 मार्च को दो पाॅलियों में आयोजित करायी जायेगी परीक्षा
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
उरई (जालौन)। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा को पूर्ण शुचिता, पारदर्शिता एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज, सर्वोदय इंटर कॉलेज आदि में बनाए गए परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की। जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्रों पर बनाए गए कमांड कंट्रोल रूम का निरीक्षण करते हुए सीसीटीवी कैमरों की स्थिति एवं उनकी कार्यशीलता का अवलोकन किया तथा निर्देश दिए कि प्रत्येक कक्ष एवं परिसर की गतिविधियों की सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए सभी व्यवस्थाएं सुदृढ़ एवं प्रभावी रहनी चाहिए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों के लिए पेयजल, स्वच्छ शौचालय, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था तथा साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि परीक्षा केंद्रों पर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो और परीक्षार्थियों को शांतिपूर्ण वातावरण में परीक्षा देने का अवसर मिले। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी जाए तथा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ न लगने दी जाए। उन्होंने यह भी कहा कि बाहर से आने वाले अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और वे आसानी से अपने परीक्षा केंद्र तक पहुंच सकें, इसके लिए यातायात एवं अन्य व्यवस्थाएं भी सुचारु रखी जाएं। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित यह परीक्षा 14 एवं 15 मार्च 2026 को प्रतिदिन दो पालियों में सम्पन्न कराई जाएगी। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के लिए पूर्ण जिम्मेदारी एवं सतर्कता के साथ कार्य करें।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button