बिजनौर

रावली बांध को बचाने के प्रयास युद्ध स्तर जारी -डीम

-ग्रामीणों को किया गया अलर्ट

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बिजनौर। जिलाधिकारी जसजीत कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि गंगा बैराज में पहाड़ से पानी आने के फलस्वरूप रावली बंधा क्षतिग्रस्त हो गया है, जिसकी मरम्मत का कार्य रविवार रात्रि से युद्ध स्तर पर जारी है। उन्होंने बताया कि बंधे को सुरक्षित रखने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक उपाय एवं कार्यवाही की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि ग्राम रावली सहित आसपास के ग्रामों एवं क्षेत्र में प्रधानों, जनप्रतिनिधियों एवं सरकारी कर्मचारियों के द्वारा अलर्ट जारी कर दिया गया है ताकि जन सामान्य जागरुक एवं सजग रहें। उन्होंने यह भी बताया कि जिला प्रशासन द्वारा संभावित बाढ़ के दृष्टिगत राहत शिविरों, राहत सामग्री, पशुओं के चारे सहित सभी आवश्यक तैयारी सुनिश्चित कर ली गई है ताकि किसी भी अपरिहार्य स्थिति में जान माल को सुरक्षित रखा जा सके।
जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि जिला प्रशासन द्वारा तट बांध कटान को रोकने के लिए सिंचाई विभाग सहित अन्य तकनीकी अधिकारियों के साथ पूरे प्रयास किये जा रहे हैं तथा आपात स्थिति से निपटने के लिए मौके पर एनडीआरफ, एसडीआरएफ व पीएसी के जवानों को भी तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि आमजन की सुरक्षा के दृष्टिगत गंगा बैराज रोड पर भारी वाहनों का आवागमन बंद करा दिया गया है।
इस अवसर पर अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व वान्या सिंह, उप जिलाधिकारी सदर रितु चौधरी सहित अन्य प्रशासनिक पुलिस एवं तकनीकी अधिकारी मौजूद थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button