अमरोहा

अमरोहा में घर के बाहर से कार चोरी।

"सियाली जागीर से अज्ञात चोरों ने हुंडई क्रेटा चुराई शिकायत दर्ज।"

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
अमरोहा जनपद के सियाली जागीर गांव में एक हुंडई क्रेटा कार चोरी होने का मामला सामने आया है। यह घटना 25 नवंबर 2025 की रात को हुई, जब प्राची गुनलवन नामक महिला के घर के सामने से उनकी कार (UP 23 AQ 5123)चोरी हो गई। प्राची गुनलवन ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उन्होंने अपनी हुंडई क्रेटा कार घर के सामने सड़क पर खड़ी की थी। सुबह उठने पर उन्होंने देखा कि उनकी गाड़ी वहां मौजूद नहीं थी। उन्होंने आशंका जताई कि किसी अज्ञात चोर ने उनकी कार चुरा ली है।प्राची गुनलवन ने हसनपुर कोतवाली में इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई है और पुलिस से मामले में उचित कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button