
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने जनपद बरेली में शांति / कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए जाने हेतु, रिक्त के सापेक्ष प्रशासनिक समायोजन के दृष्टिगत 122 उपनिरीक्षक ना०पु० को उनके नाम के सम्मुख अंकित स्थान पर स्थानान्तरित किया है।
स्थानान्तरण सूची में थाना कैंट, कोतवाली, इज्जतनगर, आंवला, मीरगंज, भमौरा, हाफिजगंज, बहेड़ी, फरीदपुर, शाही, सिरौली, देवरनियां, शीशगढ़, शेरगढ़, नवाबगंज, क्योलड़िया, विशारतगंज, बारादरी, प्रेमनगर, किला, सुभाषनगर, सीबीगंज, भोजीपुरा, फतेहगंज पूर्वी / पश्चिमी, बिथरीचैनपुर, भुता, अलीगंज, महिला थाना सहित सभी थानों के उपनिरीक्षक शामिल हैं।


