बाराबंकी
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवा में महात्मा गांधी की मनाई गई पुण्यतिथि

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बाराबंकी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवा में महात्मा गाँधी की 78वी पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार को श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन अस्पताल के अधीक्षक डॉ संजीव कुमार के नेतृत्व में किया गया अधीक्षक ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर अस्पताल के चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ और सभी कर्मचारियों ने महात्मा गांधी जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस मौके पर अस्पताल के अधीक्षक डॉ. संजीव कुमार ने कहा की महात्मा गाँधी का योगदान देश के लिए अमूल्य है गांधी जी हमेशा हिंसा के खिलाफ थे और अहिंसा के पुजारी थे उनके विचार और उनके आदर्शों पर सभी को चलना चाहिए गांधी जी सभी देशवासियों के लिए प्रेरणास्त्रोत है। कार्यक्रम में मौजूद चिकित्सक डॉ अनिरुद्ध पांडे और डॉ प्रेम कुमार गुप्ता सहित सभी कर्मचारियों ने गांधी जी के जीवन पर अपने विचार व्यक्त किए।



