अमरोहा
एसडीएम विभा श्रीवास्तव पहुंचीं ‘ज्ञानी की रसोई’, जरूरतमंदों को परोसा भोजन
सेवा कार्यों को सराहा, कहा— यह पहल समाज के लिए प्रेरणास्रोत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : ज्ञान प्रकाश फाउंडेशन द्वारा मंडी समिति अमरोहा के गेट नंबर-2 पर संचालित ‘ज्ञानी की रसोई’ पर सोमवार को धनौरा की उपजिलाधिकारी श्रीमती विभा श्रीवास्तव पहुंचीं। उन्होंने स्वयं जरूरतमंदों को भोजन परोसा और संस्था की मानवीय पहल की सराहना की। इस अवसर पर एसडीएम विभा श्रीवास्तव ने कहा कि इस प्रकार की रसोइयाँ न केवल भूख मिटाती हैं, बल्कि समाज में करुणा और सेवा की भावना को भी बढ़ावा देती हैं। फाउंडेशन की यह पहल समाज के लिए अनुकरणीय है।


