बरेली
आयकर भवन बरेली में संयुक्त हिंदी कार्यशाला एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। कार्यालय मुख्य आयकर आयुक्त, बरेली के तत्वावधान में राजभाषा नीति के अनुपालन में बुधवार को आयकर भवन, बरेली में जनवरी–मार्च 2026 तिमाही के अंतर्गत एक दिवसीय संयुक्त हिंदी कार्यशाला एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में आयकर विभाग एवं नारकोटिक्स विभाग सहित बरेली नगर स्थित विभिन्न केंद्रीय सरकारी कार्यालयों से लगभग 50 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ आयकर अधिकारी (मुख्यालय) राजीव मिश्रा द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। उन्होंने प्रतिभागियों को कार्यशाला के दौरान प्राप्त ज्ञान का अधिकाधिक उपयोग अपने दैनिक कार्यालय कार्यों में करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान भारतीय स्टेट बैंक के आर . के. गौड़ मुख्य प्रबंधक (राजभाषा) सेनि. द्वारा कार्यालयों में राजभाषा नीतियों के क्रियान्वयन पर प्रकाश डाला गया। वहीं केंद्रीय विद्यालय, जेआरसी कैंट बरेली से डॉ. मिथिलेश राकेश ने हिंदी में कार्यालयीन टिप्पणियों एवं वाक्यांशों के प्रयोग की जानकारी दी। इसके अतिरिक्त राजभाषा नियम एवं अधिनियम, अनुवाद टूल तथा वॉइस टाइपिंग के माध्यम से हिंदी टंकण संबंधी प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया।
यह संयुक्त हिंदी कार्यशाला एवं निबंध प्रतियोगिता प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त, बरेली राधे श्याम के निर्देशन में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।



