
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली । गुरुवार देर रात बरगवां तहसीलदार का वाहन बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गया। इस हादसे में तहसीलदार नागेश्वर पनिका और उनके चालक घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में तहसीलदार को मामूली चोटें आईं, जबकि चालक को कांच के टुकड़े लगे। घटना की सूचना मिलते ही नगर पुलिस अधीक्षक पीएस परस्ते अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को पहले ट्रामा सेंटर और फिर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बैढ़न के टॉकीज तिराहे पर घटना
यह घटना बैढ़न के टॉकीज तिराहे के पास हुई। तहसीलदार नागेश्वर पनिका ने बताया कि रात करीब 12 बजे वे अपनी सरकारी गाड़ी से दुर्गा विसर्जन का मुआयना कर अपने सरकारी आवास लौट रहे का मुआयना कर अपने सरकारी आवास लौट रहे थे। तभी अचानक वाहन का अगला टायर फट गया। गाड़ी की रफ्तार अधिक होने के कारण चालक उसे तुरंत नियंत्रित नहीं कर पाया और वाहन बेकाबू होकर डिवाइडर से जा टकराया।



