सिंगरौली

मनिहारी गांव स्थित तालाब में डूबे युवक का दूसरे दिन मिला शव

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

सिंगरौली । बरगवां थाना क्षेत्र के मनिहारी गांव स्थित तालाब में डूबे युवक का दूसरे दिन गुरुवार को मिल गया। शव की तलाश में एसडीआरएफ और पुलिस द्वारा सुबह से रेस्क्यू किया गया। गौरतलब है कि युवक गणेश नामदेव बुधवार सुबह तालाब में बाइक लेकर गया था। पहले उसने बाइक को धुला उसके बाद तालाब में नहाने लगा। नहाते समय वह तालाब के गहरे पानी में चला गया और डूब गया। युवक को तालाब में डूबते हुए दूर खेतों में काम कर रही एक महिला ने देख लिया था, जिसने परिजनों को सूचना दी। युवक की तलाश में बुधवार को भी गोताखोरों द्वारा तालाब में रेस्क्यू किया गया लेकिन सफलता नहीं मिली थी। अंधेरा होने के बाद तलाश का काम बंद कर दिया गया था। गुरुवार सुबह फिर से तलाश शुरू हुई तो युवक का शव तालाब के बीच में कीचड़ में दबा मिला। जिसे बाहर निकालकर पंचनामा तैयार करने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। तालाब में डूबे युवक को देखने के लिए मौके पर बड़ी संख्या में भीड़ एकत्र हो गई थी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button