खैरथल
खैरथल में कलेक्टर अतुल प्रकाश और अति.पुलिस अधीक्षक जयासिंह ने बाबा साहब को किया नमन
सामाजिक न्याय और समानता का दिया संदेश

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
खैरथल : बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती के अवसर पर जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश और अति.पुलिस अधीक्षक जयासिंह ने अम्बेडकर चौराहे पर पहुंच कर बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया
जिला कलेक्टर ने इस मौके पर कहा कि डॉ. अंबेडकर का जीवन संघर्ष, समर्पण और सामाजिक न्याय की स्थापना का प्रेरणास्रोत है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों को समान अधिकार दिलाने के लिए जो योगदान दिया, वह सदैव स्मरणीय रहेगा।
वहीं, अति.पुलिस अधीक्षक जयासिंह ने कहा कि बाबा साहब के विचार आज भी समाज को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। उनके आदर्शों को अपनाकर ही एक समतामूलक समाज का निर्माण संभव है।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। पूरे आयोजन के दौरान अनुशासन और उत्साह का माहौल बना इस अवसर पर जिला कलक्टर अतुल प्रकाश, एडीएम शिवपाल जाट,एडिशनल एसपी जया सिंह, समाज कल्याण अधिकारी रमेश दहमीवाल, नगर परिषद आयुक्त मुकेश शर्मा, कनिष्ठ अभियंता मोतीलाल वर्मा सहित अन्य अधिकारियों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। जाटव समाज संस्थान के अध्यक्ष राजेंद्र रसगोन, पूर्व अध्यक्ष रामबाबू जाटव, कामरेड रामचंदर, मातादीन बिसारिया, बुधसिंह ठेकेदार, कालूराम, रामरतन, राजपाल, तिलक राज, मनोज बुराहड़िया, लालाराम, संजय जाटव, रोहिताश जाटव सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



