गाजियाबाद

 सिंचाई विभाग की जमीन पर अवैध कब्ज़े और रेत-रोड़ी भंडारण के मामले ने तूल पकड़ा 

जांच रिपोर्ट तैयार, उपजिलाधिकारी लोनी को भेजी 

जांच रिपोर्ट में अवैध रुप से हुए कब्जे की पुष्टि
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
 लोनी गाजियाबाद : दिल्ली-लोनी बॉर्डर से लेकर बेहटा हाजीपुर  तक नहर के दोनों ओर सिंचाई विभाग की जमीन पर अवैध रूप, से कब्ज़ा और रेत-रोड़ी डस्ट का कारोबार पुलिस और जिला प्रशासन की सांठगांठ के चलते लगातार जारी है। शिकायत कर्ता सोमबीर  सिंह का कहना है कि जमीन पर अवैध भंडारण और पुराने पेड़ों की कटाई की जा चुकी है, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक शिकायत होने के बावजूद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की ।
क्षेत्र के समाजसेवी सोमवार सिंह, , शिव ओम् शर्मा और रवि चौधरी ने कई बार नहर की सफाई करने और जमीन को अवैध कब्ज़ों से मुक्त कराने की मांग की है। इसके बावजूद सिंचाई विभाग और नहर विभाग की ओर से कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया।
शिकायतकर्ता ने 19 जून 2024 से लेकर अब तक कई बार जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायतें दर्ज कराईं। जिलेदार और राजस्व विभाग के अधिकारियों ने निरीक्षण कर नोटिस जारी किए और 100 मीटर के अंतराल पर पिलर लगाकर चिह्नांकन करने की योजना भी बनाई, लेकिन अवैध कब्ज़े जस का तस बने हुए है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि अधिकारियों की मिलीभगत से अवैध रेत-रोड़ी कारोबार जारी है।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि जमीन कब्ज़ामुक्त कराकर वहां वृक्षारोपण कराया जाए तो लोनी बॉर्डर क्षेत्र के लोगों को स्वच्छ और प्रदूषण-मुक्त वातावरण बनाया जा सके। इस मामले को लेकर प्रशासन हरकत में आ गया है शिकायत संख्या 40014025040081 दिनांक 12 अगस्त 25 के अन्तर्गत की गई शिकायत पर कार्यवाही करते हुए सम्बंधित विभाग ने जांच रिपोर्ट तैयार कर ली है। इस मामले की जांच राजस्व निरीक्षक अरविंद कुमार और लेखपाल महेंद्र ने मौके पर जाकर की और अवैध कब्जे होने की पुष्टि की।
इसके बाद निस्तारण अधिकारी ने 10 सितम्बर को अवैध कब्जे हटाने और अवैध निर्माण रोकने के आदेश दिए
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button