पाकुड़

लखनपुर में धान अधिप्राप्ति को लेकर जागरूकता सह पंजीकरण शिविर आयोजित

Awareness cum registration camp organized regarding paddy procurement in Lakhanpur

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जिले के लिट्टीपाड़ा प्रखण्ड अन्तर्गत सूरजबेड़ा पंचायत के लखनपुर में विपणन मौसम के तहत धान अधिप्राप्ति को लेकर जागरूकता सह पंजीकरण शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य किसानों को धान अधिप्राप्ति की प्रक्रिया से अवगत कराना एवं अधिक से अधिक किसानों का पंजीकरण सुनिश्चित करना रहा।

शिविर में उपस्थित बीडीओ संजय कुमार ने बताया कि किसानों को समर्थन मूल्य पर धान विक्रय का लाभ दिलाने के लिए यह शिविर आयोजित किया गया है, ताकि किसान सरकारी व्यवस्था से सीधे जुड़ सकें। शिविर में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया, जहां उपस्थित किसानों का धान अधिप्राप्ति हेतु पंजीकरण किया गया और उन्हें समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए प्रेरित किया गया।

इस दौरान अधिकारियों द्वारा किसानों को अधिप्राप्ति प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, निर्धारित तिथियों तथा भुगतान व्यवस्था से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई।

शिविर में प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी पद्म किशोर महतो, प्रखंड कृषि पदाधिकारी केसी दास एवं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राजेश कुमार हांसदा ने किसानों से सरकारी व्यवस्था का अधिकतम लाभ उठाने, बिचौलियों से बचने तथा निर्धारित धान अधिप्राप्ति केंद्रों पर ही धान विक्रय करने की अपील की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button