बेतुल

बेतुल रीना बोरासी सेतिया के नेतृत्व में मजबूत होगी महिला कांग्रेस : प्राची पारधी

भोपाल में हुई युवा कांग्रेस और महिला कांग्रेस की बैठक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। युवा कांग्रेस की प्रदेश महासचिव प्राची विजय पारधी ने मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की नवनियुक्त अध्यक्ष रीना बोरासी सेतिया से प्रदेश कांग्रेस कार्यालय भोपाल में सौजन्य भेंट की। मुलाकात के दौरान दोनों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और महिलाओं के हक एवं अधिकारों को लेकर विस्तृत चर्चा की।
इस मौके पर महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव फरजाना खान, मालती बचले, आरती बोरवन, युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव डिगम्बर पारधी, और आदित्य हथिया भी मौजूद रहे। सभी पदाधिकारियों ने महिला नेतृत्व को मज़बूत करने, महिलाओं की सहभागिता बढ़ाने और संगठन को सक्रिय रखने पर अपने सुझाव साझा किए।
प्राची विजय पारधी ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि रीना बोरासी सेतिया के नेतृत्व में मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस पूरे उत्साह और मजबूती के साथ कार्य करेगी तथा कांग्रेस पार्टी को संगठनात्मक स्तर पर नई ऊर्जा प्रदान करेगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button