ललितपुर
यूपीएस कैम्प का हुआ आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। मण्डल रेल प्रबन्धक झांसी अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन, वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी राजेश कुमार शर्मा के दिशा-निर्देश पर ललितपुर रेलवे स्टेशन पर यूनिफाइड पेंशन स्कीम (यूपीएस) कैम्प का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 81 कर्मचारी शामिल हुए। इसमें से करीब 03 कर्मचारियों ने आवेदन किया। कर्मचारियों को मुख्य कर्मचारी कल्याण निरीक्षकों द्वारा यूपीएस के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी व यूपीएस में मिलने वाले लाभों के बारे में विस्तृत रूप से समझाते हुए कर्मचारियों की शंका का समाधान करते हुए यूपीएस के लाभ के बारे में बताया। कैम्प से प्रेरित होकर कुछ कर्मचारियों द्वारा विकल्प फॉर्म भरने की कार्रवाई की जा रही है।



