पाकुड़

प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना वित्तीय वर्ष 2025-26 का सफल क्रियान्वयन हेतु की गई बैठक

Meeting held for successful implementation of Pradhan Mantri Micro Food Industry Upgradation Scheme for financial year 2025-26

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र पाकुड़ की अध्यक्षता में चास हाट सभागार में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना वित्तीय वर्ष 2025-26 के सफल क्रियान्वयन को लेकर समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। महाप्रबंधक रमाकांत चतुर्वेदी ने गुणवत्तापूर्ण आवेदन सृजन करने पर जोर दिया, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि आवेदन उच्चतम मानकों के अनुसार तैयार किए जाएं। गुणवत्तापूर्ण आवेदन सृजन से निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति में मदद मिलती है। डीआरपी प्रवीण होरो ने सभी बीपीएम को निर्देश दिया है कि वे स्वीकृति तक हैंड होल्डिंग स्पोर्ट प्रदान करें और लक्ष्य के अनुरूप शत प्रतिशत कार्य सुनिश्चित करे। इसके अलावा माटी कला बोर्ड से प्राप्त विद्युत चाक का वितरण 11 लाभुकों के बीच महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र, पाकुड़ के द्वारा किया गया। मौके पर जेएसएलपीएस, डीपीएम, जिला उद्यमी समन्वय, प्रखण्ड उद्यमी समन्वय तथा कार्यालय कर्मी उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button