मथुरा

पुलिस चाैकी के पास रजिस्ट्रार ऑफिस में चोरी, खिड़की के रास्ते घुसे चोर

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

मथुरा : थाना सदर क्षेत्र के अंतर्गत चौकी सिविल लाइन के पास रजिस्ट्रार ऑफिस में बीती रात चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। चोर ने कार्यालय में खिड़की पर लगे जंगले को तोड़कर अंदर घुसे और चोरी को अंजाम दिया। यह घटना रात के अंधेरे में उस वक्त हुई, जब ऑफिस पूरी तरह बंद था और वहां कोई सुरक्षाकर्मी तैनात नहीं था। कर्मचारियों का कहना है कि जब सुबह ऑफिस पहुंचे जंगला टूटा हुआ था और सामान बिखरा पड़ा था। अभी तक साफ नहीं हो पाया है कि चोर क्या सामान ले गए हैं। कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें शक है कि कुछ जरूरी दस्तावेज और कैश गायब हो सकता है। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुटी हुई है। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है ताकि कोई पुख्ता सुराग मिल सके। बता दें कि इससे पहले भी इसी कार्यालय में लाखों रुपए की चोरी हो चुकी है, लेकिन अब तक कोई खुलासा नहीं हो पाया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर बार जांच शुरू होती है, मगर कुछ दिन बाद मामला ठंडे बस्ते में चला जाता है। सीओ सिटी भूषण वर्मा ने बताया कि जानकारी मिलने के बाद रजिस्ट्री कार्यालय का निरीक्षण किया। रजिस्ट्री कार्यालय के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरा की मदद से चोरों की पहचान की जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button