कानपुर
पूर्व पार्षद राघवेंद्र मिश्र ने दो दिन के सार्वजनिक अवकाश हेतु मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कानपुर : लोक आस्था के महापर्व छठ का पूजन उत्तर-प्रदेश के सभी-जनपदों में बहू संख्यक समाज द्वारा बड़े ही उत्साह एवं आस्था के साथ मनाया जाता है। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु जन दो दिन निर्जला व्रत रखकर अस्तगामी भगवान भास्कर को एवं उगते भगवान भास्कर की अर्क देकर लोक कल्याण की कामना कर अपने पूजन को पूर्ण करते हैं। वही पूर्व पार्षद राघवेंद्र मिश्र ने कहा कि तमाम नौकरी पेशा करने वाले लोग इस आस्था के पर्व में चाहते हुये भी इस पूजन से वंचित हो जाते है मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर विनम्र आग्रह है कि बहु संख्यक समाज की इस आस्था पर भगवान भास्कर के पूजन हेतु दो दिन के सार्वजनिक अवकाश की घोषणा हो आप द्वारा निर्देश जारी किया जायेगा,ऐसी अपेक्षा आपसे भोजपुरी समाज करता है।



