बरेली

किशोर सम्प्रेक्षण गृह से पलायन प्रकरण की होगी मजिस्ट्रियल जांच

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर), बरेली से अपचारी किशोर रिहान पुत्र अहसान अली निवासी फरीदापुर चौधरी, थाना इज्जतनगर के पलायन प्रकरण की मजिस्ट्रियल जांच कराई जाएगी। अपर जिला मजिस्ट्रेट (नगर) ने जांच के लिए नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा को नामित किया है। नगर मजिस्ट्रेट ने बताया कि इस प्रकरण में किसी व्यक्ति या संस्था को कोई जानकारी देनी हो या मौखिक व लिखित साक्ष्य प्रस्तुत करना हो, तो वह 21 नवम्बर 2026, शनिवार को प्रातः 11 बजे नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय में उपस्थित होकर अपना साक्ष्य व अभिकथन प्रस्तुत कर सकता है। कार्यालय समय में भी साक्ष्य दिए जा सकते हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button