मेरठ

भारतीय ज्ञान प्रणाली में कथा वाचन की भूमिका पर प्रकाश डाला

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

मेरठ। शहीद मंगल पाण्डे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय माधवपुरम एवं न्यूक्लियस ऑफ़ लर्निंग एंड डेवलपमेंट के संयुक्त तत्वावधान में 04 जुलाई तक गूगल मीट का आयोजन किया जा रहा है, जिसके माध्यम से आयोजित भारतीय ज्ञान प्रणालियाँ: मार्ग और प्रक्षेप पथ विषयक दस दिवसीय सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम के अष्टम दिवस गुरुवार को विशेषज्ञ वक्ता के रूप में अनिकेत पांडया के द्वारा विश्लेषण प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत में न्यूक्लियस ऑफ़ लर्निंग एंड डेवलपमेंट संस्थान की ओर से डॉ. निधि सेनदुर्निकर एवं डॉ. विकास राजपूत ने कार्यक्रम की संक्षिप्त रूपरेखा, उद्देश्य व लक्ष्य समस्त के साथ साझा किए। कार्यक्रम संयोजक प्रो. लता कुमार ने मुख्य वक्ता, आयोजन से जुड़े सभी अधिकारियों और प्रतिभागियों का स्वागत किया। तत्पश्चात मुख्य वक्ता अनिकेत पांडया (संस्थापक, अनिराधिचिता, एक थिएटर एवं फ़िल्म स्टार्ट अप, गुजरात) ने अपने गहन और प्रभावशाली व्याख्यान में भारतीय ज्ञान प्रणाली में कथा वाचन् कि भूमिका पर् प्रकाश् डाला। आयोजन के अंत में प्रतिभागियों द्वारा मुख्य वक्ता के साथ विचार विमर्श किया गया। सत्रांत में आयोजन समिति की सचिव प्रो. लता कुमार ने भी सभी अतिथियों की प्रसंशा की। आयोजन समिति सदस्य डॉ. पूनम भंडारी के द्वारा अतिथियों, अधिकारियों व प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button