मथुरा

स्मार्ट मीटर के खिलाफ बिजलीघर पर लाठी-डंडे लेकर पहुंचीं महिलाएं

जमकर हंगामा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मथुरा में स्मार्ट मीटर के कारण उपभोक्ता और विद्युत अधिकारियों की दुश्वारियां कम होने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन स्मार्ट मीटर से दुखी उपभोक्ता बिजलीघर पर हंगामा कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को लक्ष्मी नगर बिजलीघर पर महिलाओं ने जमकर हंगामा काटा। विद्युत अधिकारियों ने स्मार्ट मीटर बदलने का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया। बृहस्पतिवार की सुबह यमुनापार स्थिति लक्ष्मी नगर बिजली घर पर तिवारीपुरम समेत आसपास क्षेत्र के आधा सैकड़ा से अधिक महिला-पुरुष पहुंच गए। महिलाएं हाथों में लाठी-डंडे लेकर बिजलीघर पहुंची। लाठी-डंडे देखकर विद्युत अधिकारियों के होश फाख्ता हो गए। महिलाओं ने विद्युत निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा काटा। तिवारीपुरम निवासी प्रेमलता ने बताया कि जबसे स्मार्ट मीटर लगा है परेशानी शुरू हो गई है। बिल जमा करने के बाद भी कनेक्शन कट रहा है। शिकायत करने पर अधिकारी ध्यान नहीं देते हैं। मौके पर मौजूद विद्युत अधिकारियों ने आक्रोशित उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर बदलने का आश्वासन देकर किसी तरह शांत किया। हंगामा करने वालों में चंद्रवती, ललिता, हेमलता, मोहित गुप्ता, कुसुम समेत महिला-पुरुष मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button