मथुरा

मथुरा-वृंदावन फोरलेन के लिए 400 करोड़ में जमीन खरीदेगा प्रशासन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मथुरा। मथुरा से वृंदावन तक फोरलेन की पहली बाधा दूर हो गई। फोरलेन निर्माण के बाद यहां ऊपर ट्रेन चलाने की योजना भी है। जिला प्रशासन ने प्रस्ताव बनाकर मंजूरी के लिए रेलवे को भेज दिया है। यहां मार्ग बनाने की लिए 400 करोड़ रुपये से जमीन खरीदी जाएगी। इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा दौरे पर परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान इसे प्रोजेक्ट पर जल्द काम शुरू करने के निर्देश दिए थे। सांसद हेमामालिनी ने मथुरा से वृंदावन के बीच मोनो रेल चलाने का प्रस्ताव दिया था। इसके लिए मथुरा से वृंदावन तक फोरलेन का निर्माण किया जाना है। रेलवे की यह योजना तभी से अधर में लटकी हुई है। पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की थी। इसमें उन्होंने ब्रज चौैरासी कोस परिक्रमा मार्ग के सुदृढ़ीकरण के साथ ही फोरलेन के निर्माण की बाधाएं दूर करके इसके लिए रेलवे को जमीन खरीदने के लिए धनराशि देने और भविष्य में इसी फोरलेन पर ट्रेन का संचालन करने की बात कही थी। तभी से एमवीडीए व जिला प्रशासन फोरलेन की बाधाएं दूर करने में लगा हुआ है। अब प्रशासन ने रेलवे को जमीन खरीद के लिए 400 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर भेजा है। जमीन की खरीद के बाद इस मार्ग के निर्माण में आ रहीं दिक्कतें दूर हो जाएंगी। इस मार्ग के निर्माण से जहां मथुरा से वृंदावन तक पहुंचने में चंद मिनट ही लगेंगे, वहीं जाम की समस्या का भी निदान हो जाएगा। एडीएम (वित्त एवं राजस्व) डॉ. पंकज वर्मा ने बताया कि जिला प्रशासन ने जमीन की खरीद के लिए रेलवे को भेजा है। रेलवे से मंजूरी के बाद इस परियोजना पर काम शुरू होगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button