मथुरा

महिलाओं का सम्मान भारतीय संस्कृति की पहचान : रामचंद्र दास महाराज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा।  ब्रह्मजी की तपोस्थली चौमुहां में हाईवे स्थित होटल पर जगद्गुरु रामभद्राचार्य के शिष्य रामचंद्र दास महाराज ने कहा कि महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए सरकार की ओर से विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं। पूर्व ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि 2014 के बाद देश में विकास और राष्ट्रीय सुरक्षा को प्राथमिकता मिली है। मथुरा में महिलाओं की सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। राज्यसभा सांसद चौधरी तेजवीर सिंह ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए योजनाएं चला रही हैं। विधायक पूरन प्रकाश सिंह ने कहा कि ब्रज में नारी शक्ति का सम्मान हमारी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। मुख्य आयोजक भाजपा नेता एवं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पंडित शोभाराम शर्मा ने कहा कि समाज की मजबूती तभी संभव है, जब प्रत्येक वर्ग को समान सम्मान और अवसर मिले। इस अवसर पर ठाकुर कारे बाबा, एमएलसी प्रतिनिधि उमेश प्रताप सिंह, चेयरमैन सुषमा सिसोदिया, राजाराम सिंह, नरदेव वैनीवाल, अशोक धाकरे, मुरारीलाल शर्मा, राजवीर सिंह, बिहारीराम पहलवान, संत जयकृष्णदास महाराज सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button