मथुरा

गोवर्धन के स्टेशन पर भीषण गर्मी में भी नही मिलेगा ठंडा पानी 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मथुरा। गोवर्धन में ब्रज के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक गोवर्धन स्टेशन पर आ रहे हैं, तो अपने पीने के लिए पानी साथ लेकर आइए। भीषण गर्मी में यहां आने वाले परिक्रमार्थी व अन्य यात्रियों को ठंडा पानी नहीं मिल पा रहा है। स्टेशन पर लगा एक वाटर कूलर नाकाफी साबित हो रहा है। यात्रियों के लिए तैयार कराए गए शौचालयों पर ताले लगे हुए हैं। गोवर्धन स्टेशन से मंदिर की दूरी सिर्फ 3 किलोमीटर रह जाती है। यहां दूर दूर परिक्रमा करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। बड़ी संख्या में ऐसे भी श्रद्धालु हैं जोकि यहां यात्री सुविधाओं का प्रयोग कर अपनी परिक्रमा शुरू करते हैं। हर दिन 14 गाड़ियों और 1500 यात्रियों का आवागमन होता है। इसके साथ ही यूटीएस काउंटर से 450 से 500 तक टिकटों की बिक्री होती है। इससे प्रतिदिन लगभग 50 हजार रुपये की आय प्राप्त होती है। महीने में पूर्णिमा के दिन टिकटों की बिक्री 1000-1200 तक बढ़ जाती है। स्टेशन पर 1 वाटर कूलर लगाया गया है। गोवर्धन स्टेशन को अमृत भारत योजना के तहत विकसित करने के लिए 16.80 करोड़ रुपये के मद से कार्य कराए जा रहे हैं। भविष्य में अमृत भारत योजना के तहत स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए कई आधुनिक व्यवस्थाएं विकसित की जाएंगी। इनमें सर्कुलेटिंग एरिया का विस्तार, प्लेटफॉर्म शेड, भवन विस्तार, बैठने के लिए बेंच, हाई मास्ट लाइटिंग, फसाड लाइटें, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, डिजिटल प्लेटफॉर्म घड़ियां, सीसीटीवी कैमरे और लिफ्ट जैसी सुविधाएं शामिल हैं, लेकिन फिलहाल यात्री पीने का पानी भी खरीदने को मजबूर हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button