साहेबगंज

गायत्री शक्तिपीठ द्वारा शहर में 5 स्थानों पर संचालित हो रही बाल संस्कार शाला

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज अखिल विश्व गायत्री परिवार,शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में गायत्री शक्तिपीठ, साहिबगंज के द्वारा शहर के अलग-अलग5स्थानों पर बाल संस्कार शाला संचालित की जा रही हैं।गायत्री परिवार के जिला समन्वयक शिवशंकर प्रसाद निराला ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि इन संस्कार शालाओं में बच्चों को नैतिक शिक्षा दी जा रही है और उनमें राष्ट्र धर्म की भावना जागृत की जा रही है।उन्होंने बताया कि शिक्षा नहीं विद्या की अवधारणा को साकार करने के उद्देश्य से ही शहर के विभिन्न मोहल्लों में5स्थानों पर बाल संस्कारशाला चलाई जा रही हैं।आगे निराला ने बताया कि शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा समाज में रचनात्मकता के लिए कुल7आंदोलन चलाए जा रहे है।विचार क्रांति अभियान,व्यसन मुक्ति अभियान,नारी जागरण एवं नारी उत्थान,बाल संस्कारशाला,पर्यावरण संरक्षण,स्वास्थ्य एवं स्वावलंबन,कुरीति निवारण इसमें शामिल है।जहां जिला समन्वयक ने बताया कि बाल संस्कार शाला का संचालन कर रहे सभी आचार्यों को29जुलाई को गायत्री शक्तिपीठ में आयोजित गुरु पूर्णिमा महोत्सव में सम्मानित किया जाएगा,वही गुरु पूर्णिमा महोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button