सीकर
महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में वृक्षारोपण

नेशनल प्रेस,टाइम्स
सीकर : आभावास महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हरियालो राजस्थान अभियान में एक पेड़ मां की नाम कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया जिसमें गांव की गणमान्य जन, स्टाफ एवं विद्यार्थियों द्वारा एक-एक पेड़ विद्यालय में लगाया गया। कार्यक्रम में पाँची देवी बागड़िया सरपंच,मनीष महर्षि एसडीएमसी विधायक प्रतिनिधि सदस्य,रामेश्वर लाल सींगड़ अध्यक्ष सहकारी समिति, पवन कुमार जांगिड़ उर्फ मांगीलाल, हरि प्रसाद सैनी , स्काउंट रोवरनिक्की जांगिड़, अनिल जांगिड़ स्टाफ एवं विद्यार्थी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे। साथ ही घर पर वृक्षारोपण करने हेतु विद्यार्थियों को एक-एक पेड़ वितरित किया गया ।




